बिरसा किसान योजना झारखंड 2022, पंजीकरण, फॉर्म (Birsa Kisan Yojana Jharkhand)

बिरसा किसान योजना झारखंड 2021, लाभ, लाभार्थी, पंजीकरण, फॉर्म, आवेदन, पात्रता, दस्तावेज, अधिकारिक पोर्टल, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर (Birsa Kisan Yojana Jharkhand) (Unique Farmer ID Scheme, Benefit, Registration, Form, Eligibility, Documents, Official Portal, Toll free Helpline Number)

झारखंड राज्य सरकार ने झारखंड में एक कल्याणकारी योजना किसानों के लिए प्रारम्भ की है, इस योजना को बिरसा किसान योजना का नाम दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिरसा मुंडा झारखंड के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे। जिनका जन्म एक छोटे से गरीब परिवार में हुआ था। झारखंड में चालू की गई इस योजना के तहत झारखंड में निवास करने वाले तकरीबन 58 लाख खेती करने वाले किसानों को झारखंड एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट पूरी पारदर्शिता के साथ आइडेंटिटी देने के काम में जुट गया है। आइए जानते हैं बिरसा किसान योजना क्या है और बिरसा किसान योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है।

birsa kisan yojana jharkhand in hindi

Table of Contents

बिरसा किसान योजना झारखंड 2021

नामबिरसा किसान योजना
राज्यझारखंड राज्य में
लांच की गईझारखंड चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन के द्वारा
लांच की तारीखसाल 2021
उद्देश्यझारखंड किसानों का विकास एवं उन्हें समृद्ध बनाना
संबंधित विभागझारखंड एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट
आधिकारिक वेबसाइटज्ञात नहीं
टोल फ्री नंबरज्ञात नहीं

झारखंड बिरसा किसान योजना क्या है

झारखंड बिरसा किसान योजना को झारखंड राज्य में चालू किया गया है। इस योजना के अंर्तगत झारखंड के खेती करने वाले किसानों को एक यूनिक आईडी के साथ रजिस्टर्ड किया जाएगा। इसके लिए किसानों को महज कुछ बुनियादी दस्तावेजों की जरूरत होगी। झारखंड के किसानों का प्रज्ञा सेंटर में ईकेवाईसी किया जाएगा, ताकि सभी किसानों को इस योजना का उचित लाभ मिल सके, इसके बाद जमीन से संबंधित जानकारी इंटरफ़ेस की सहायता से झारखंड राजस्व विभाग से प्राप्त किया जाएगा।

झारखंड बिरसा किसान योजना विशेषताएं

झारखंड बिरसा किसान योजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड के खेती करने वाले किसानों की आय में वृद्धि करना और उन्हें समृद्ध बनाना है। इसके अलावा इस योजना के अंर्तगत मिलने वाले लाभ निम्नलिखित है।

गरीब किसानों को समर्थन देना :-

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर झारखंड के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के द्वारा झारखंड में खेती करने वाले ज्यादा से ज्यादा गरीब किसानों को इस योजना के अंतर्गत फायदा पहुंचाया जाएगा और उन्हें सपोर्ट दिया जाएगा।

कुल किसान :-

झारखंड बिरसा योजना के तहत तकरीबन 58 लाख खेतीहर किसानों को इस योजना से जोड़ा जाएगा और उन्हें बिरसा किसान के नाम से पुकारा जाएगा।

यूनिक आईडी कार्ड देना :-

झारखंड बिरसा किसान योजना के अंतर्गत झारखंड के किसानों को एक यूनिक आईडी कार्ड भी दिया जाएगा। इसमें एक बार कोड होगा जिसके द्वारा किसानों की आइडेंटिटी साबित होगी।

बिचौलियों को खत्म करना :-

इस योजना के शुरू होने से बिचौलियों एवं धोखाधड़ी करने वाले लोगों के इरादे को खत्म करने का उद्देश्य भी पूरा हो सकेगा।

फर्जी किसानों की पहचान करना :-

इस योजना के अंतर्गत एक यूनिक आईडी कार्ड दिया जाएगा जिसके कारण असली और फर्जी किसानों की पहचान हो सकेगी।

झारखंड बिरसा किसान योजना पात्रता

गरीब किसान :-

झारखंड बिरसा किसान योजना के अंतर्गत ऐसे लोग पात्र होंगे, जो गरीब किसानों की श्रेणी में आते हैं या फिर जिनके पास खेतिहर जमीन कम है। क्योंकि मुख्यतः कम जमीन वाले किसान और कम सालाना इनकम वाले किसान ही इस योजना के लिए पात्रता रखते हैं।

झारखंड निवासी :-

इस योजना में झारखंड के किसान ही लाभ प्राप्त कर सकते हैं. अन्य किसी किसानों को इसका लाभ नहीं मिलेगा.

झारखंड बिरसा किसान योजना दस्तावेज

झारखंड बिरसा किसान योजना का फायदा लेने के लिए किसानों को निम्न दस्तावेज तैयार करके रखना चाहिए, ताकि वह इस योजना का फायदा ले सके।

• आधार कार्ड

• खेती से संबंधित कागजात

• फोन नंबर

• किसी भी बैंक में बैंक अकाउंट

झारखंड बिरसा किसान योजना में पंजीकरण

अगर आप झारखंड बिरसा किसान योजना के लिए पात्रता रखते हैं और आप इस योजना के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आप ई-केवाईसी के लिए प्रज्ञा सेंटर से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं अथवा आप कॉमन सर्विस सेंटर में भी इस योजना के लिए अप्लाई कैसे करते हैं, इसकी इंफॉर्मेशन प्राप्त कर सकते हैं। चूँकि यह योजना हाल ही में लागू की गई है, इसलिए इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में हमें कोई इंफॉर्मेशन प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन चालू होगा, वैसे ही उस जानकारी को हम इस आर्टिकल में अपडेट कर देंगे।

झारखंड बिरसा किसान योजना हेल्पलाइन नंबर

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि इस योजना को हाल ही में चालू किया गया है। इसलिए अभी तक इस योजना के लिए किसी भी प्रकार के हेल्पलाइन नंबर अथवा टोल फ्री नंबर को झारखंड की स्टेट गवर्नमेंट के द्वारा जारी नहीं किया गया है। जैसे ही कोई टोल फ्री नंबर अथवा हेल्पलाइन नंबर जारी होता है वैसे ही उस जानकारी को हम इस आर्टिकल में अपडेट कर देंगे।

FAQ

Q : बिरसा किसान योजना किसके नाम पर चालू की गई है ?

Ans : झारखंड के जननायक बिरसा मुंडा के नाम पर चालू किया गया है।

Q : बिरसा किसान योजना कब शुरू की गई ?

Ans : साल 2021 में स्टार्ट की गई।

Q : बिरसा किसान योजना किसके द्वारा लांच की गई ?

Ans : इस योजना को झारखंड के चीफ

Q : बिरसा किसान योजना से कौन सा विभाग संबंधित है ?

Ans : झारखंड के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट संबंधित है.

Q : बिरसा किसान योजना के लिए अप्लाई कैसे करें ?

Ans : इसके बारे में आप ई-केवाईसी सेंटर अथवा कॉमन सर्विस सेंटर से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। फिलहाल ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।

Leave a Comment