ई-श्रम पोर्टल 2022 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, सीएससी लॉग इन, लाभार्थी, पात्रता दस्तावेज, आवेदन, अधिकारिक लिंक, हेल्पलाइन नंबर, अंतिम तिथि [e-Shram Portal in Hindi] (Online Registration, Login, CSC Beneficiaries, Eligibility, Documents, Application, Official Links, Helpline Number, Last Date)
देश की आबादी में श्रमिकों की संख्या काफी ज्यादा है। इसलिए देश की अर्थव्यवस्था में उनकी भूमिका एवम् योगदान को देखते हुए सरकार ने उनके लिए एक नया कदम उठाया है। जिसके तहत केंद्र सरकार द्वारा मजदूरों का उचित रिकॉर्ड तैयार करने हेतु e- Shram पोर्टल की शुरूआत की है। आशंका है इस पोर्टल के माध्यम से सरकार मजदूरों की स्थिति में सुधार लाने के लिए प्रयत्न करेगी। अतः आज हम आपको e- Shram पोर्टल क्या है, कैसे पोर्टल का उपयोग करें पूरी जानकारी आपको सरल शब्दों में मिलेगी।

Table of Contents
ई-श्रम पोर्टल 2021 (e-Shram Card in Hindi)
नाम | ई-श्रम पोर्टल |
पोर्टल जारी किया गया | रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव |
पोर्टल की तिथि | 26 अगस्त 2021 |
उद्देश्य | मजदूरों का डेटाबेस रिकॉर्ड करना |
लाभार्थी | मजदूर, प्रवासी मजदूर, रेहड़ी-पटरी वाले, घरेलू कामगार, कंस्ट्रक्शन वर्कर |
अधिकारिक लिंक | यहाँ क्लिक करें |
हेल्पलाइन नंबर | 14434 |
ई-श्रम पोर्टल क्या है
ई-श्रम पोर्टल केंद्रीय सरकार द्वारा जारी किया गया पोर्टल है। इस पोर्टल के अंतर्गत सरकार 38 करोड़ वर्कर्स जो देश के पिछड़े क्षेत्र में रहते हैं उनका डेटाबेस रिकॉर्ड करेगी। इस पोर्टल में वर्कर खुद को आसानी से रजिस्टर कर सकता है। हालही में अभी यह पोर्टल जारी किया गया है, मजदूर और अन्य लोग इस पोर्टल के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करना शुरू कर सकते हैं। ई-श्रम पोर्टल को 26 अगस्त 2021 को यूनियन लेबर मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा जारी किया गया है। इससे पहले मंगलवार के दिन यानी कि 24 अगस्त 2021 के दिन e-SHRAM portal का लोगो जारी किया गया था, लेकिन अब यह पोर्टल के बारे में ऑफिशियल तौर पर अनाउंस कर इसे लांच करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस पोर्टल में मजदूरों का डेटाबेस रिकॉर्ड रहेगा। इस पोर्टल की सहायता से लोग विशेष तौर पर मजदूर सोशल सिक्योरिटी स्कीम की जानकारी सही समय पर ले पाएंगे, साथ ही इसका लाभ भी प्राप्त कर पाएंगे।
e-Shram Portal का उद्देश्य
इस पोर्टल को जारी करने के पीछे केंद्रीय सरकार का विशेष मकसद है। इस योजना को जारी करते हुए श्रम मंत्री ने कहा कि इस पोर्टल में हमारे राष्ट्र निर्माताओं, हमारे श्रम योगियों’ की पूरी जानकारी रहेगी। जिससे सरकार द्वारा जारी किए गई योजनाओं की जानकारी सीधे मजदूरों के मोबाइल पर पहुंचा दी जाएगी। इस पोर्टल का लाभ मजदूर, प्रवासी मजदूर, रेहड़ी-पटरी वाले, घरेलू कामगार, कंस्ट्रक्शन वर्कर, गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर, खेतीहर मजदूर और असंगठित क्षेत्र के दूसरे वर्कर प्राप्त कर पाएंगे।
e-Shram Portal की पूरी जानकारी (e-Shram Card Benefit)
e-Shram Portal के अंतर्गत सरकार ने इन सभी जानकारियों का वर्णन किया है।
- सरकार इस योजना के तहत 38 करोड़ मजदूर, असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को लाभ पहुंचाने की कोशिश करेगी।
- इस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने के बाद सरकार श्रमिकों के लिए एक कार्ड बनाएगी जिसमें 12 अंको का एक यूनिक नंबर रहेगा।
- इस पोर्टल में रजिस्टर की गई मजदूरों की सभी जानकारियों को उनके आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा।
- इस पोर्टल में रजिस्टर्ड किए गए मजदूरों की जानकारी को state government और अन्य departments में शेयर किया जाएगा।
ई-श्रम पोर्टल पात्रता मानदंड (e-Shram Portal Card Eligibility)
- देश के श्रमिक :- इस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने के लिए देश का कोई भी श्रमिक पात्र होगा, भले ही वह किसी भी क्षेत्र से संबंधित हो.
- अन्य लोग :- श्रमिकों के साथ ही इसमें कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, प्रवासी मजदूर, रेहड़ी-पटरी वाले व्यक्ति, घरेलू कामगार, गिग एवं प्लेटफॉर्म वर्कर्स, खेतीहर मजदूर, असंगठित क्षेत्र के अन्य मजदूर आदि भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
ई-श्रम पोर्टल दस्तावेज (e-Shram Card Documents)
- पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- बैंक की पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ
ई-श्रम पोर्टल अधिकारिक लिंक (e-Shram Portal)
हालही में केंद्र सरकार ने ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की है. जिसका अधिकारिक लिंक ये हैं. इस लिंक में क्लिक करके लाभार्थी अपना इस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करा कर इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं.
ई-श्रम पोर्टल में रजिस्ट्रेशन (e-Shram Portal Apply 2021)
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online Registration / Self Registration) :-
- इस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने के लिए पहले आप इसकी अधिकारिक लिंक पर जाएँ.
- इसके बाद ‘Register on e-Shram’ लिंक पर क्लिक करें.
- फिर न्यू पेज में self registration वाले ब्लाक में आधार कार्ड नंबर एवं अन्य चीजें डालकर अपने मोबाइल नंबर को ओटीपी माध्यम से सत्यापित करें.
- इसके अगले पेज में कुछ जानकारी जैसे अपना नाम, पेशा, पता, पेशे का प्रकार, शैक्षिक योग्यता, कौशल, और पारिवारिक विवरण आदि देनी होगी। साथ ही साथ कर्मचारियों के परिवार की भी पूरी जानकारी देनी होगी।
- इसके बाद रजिस्टर बटन पर क्लिक करके आप इस प्रोसेस को पूरी कर सकते हैं.
- आपको बता दें कि कर्मचारी खुद अपने मोबाइल पर इस पोर्टल के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन (Offline Registration) :-
जिन मजदूरों को मोबाइल चलाना नहीं आता है वह अपने नजदीकी साइबर कैफे में जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वह मजदूर जिनके पास सभी डाक्यूमेंट्स नहीं है व जो पढ़े लिखे नहीं है उन्हें अपने नजदीकी सीएससी केंद्रों में जाकर पंजीकरण करना होगा।
Note :- रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद मजदूरों व श्रमिकों को श्रमिक के यूनिक अकाउंट नंबर दिया जाएगा। अकाउंट नंबर वाले इस कार्ड को ई श्रम कार्ड का नाम दिया जाएगा। इस पोर्टल के अंतर्गत मजदूरों के डेटाबेस को उनके आधार कार्ड से लिंक कर दिया जाएगा।
ई-श्रम पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर (e-Shram Portal Toll Free Helpline Number)
e-Shram Portal के अंतर्गत अगर मजदूरों को रजिस्ट्रेशन करने में किसी भी तरह की परेशानी होती है तो लोग इस टोल फ्री नंबर पर कॉल करके अपनी परेशानी जाहिर कर सकते हैं। इस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने के लिए व अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आप 14434 हेल्पलाइन नंबर पर डायल करिये.
FAQ
Q : श्रमिकों के लिए लांच किये गये पोर्टल का नाम क्या है?
Ans : e-Shram portal
Q : ई-श्रम पोर्टल की अधिकारिक लिंक क्या है?
Ans : https://eshram.gov.in/
Q : ई-श्रम पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
Ans : 14434
Q : ई-श्रम पोर्टल कब लांच किया गया है?
Ans : 26 अगस्त 2021
Q : ई-श्रम पोर्टल किसके द्वारा जारी किया गया है?
Ans : श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा जारी किया गया है।
अन्य पढ़ें –