[kisan.cg.nic.in] एकीकृत किसान पोर्टल छत्तीसगढ़ 2021, रजिस्ट्रेशन, लॉग इन, ऑनलाइन, आवेदन, अधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर, पात्रता, दस्तावेज (Ekikrit Kisan Portal CG Registration in Hindi) (Login, Online Application, Official Website, Helpline Toll free Number)
भारत सरकार किसानों के लाभ एवं हित के लिए बहुत सी योजनाएं बनाती है। जो भी योजनाएं सरकार लेकर आती है किसानों को उन सब का लाभ उठाने के लिए विभिन्न आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है। परंतु अलग-अलग योजनाओं के लिए किसानों को हर बार एक नया रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है जिसके कारण उन्हें बहुत दिक्कतें आती है। इससे वे कई बार कंफ्यूज भी हो जाते हैं। इन्हीं परेशानियों को नजर में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने राज्य के किसानों के लिए एकीकृत किसान पोर्टल को अंजाम दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लाई गई एकीकृत किसान पोर्टल की खास बात यह है कि अब राज्य के किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बार-बार एक नया रजिस्ट्रेशन नहीं करना पड़ेगा। हम अपने आर्टिकल में एकीकृत किसान पोर्टल से जुड़ी सभी जानकारी आप तक पहुंचाएंगे।

Table of Contents
एकीकृत किसान पोर्टल छत्तीसगढ़ 2021 (Ekikrit Kisan Portal CG)
पोर्टल का नाम | एकीकृत किसान पोर्टल |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
लांच की गई | छत्तीसगढ़ सरकार |
लाभार्थी | छत्तीसगढ़ के किसान |
उद्देश्य | विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए एक ही पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन एवं ऑफलाइन |
साल | 2021 |
एकीकृत किसान पोर्टल क्या है (What is Ekikrit Kisan Portal CG)
एकीकृत किसान पोर्टल छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐसी वेबसाइट है जिस पर रजिस्ट्रेशन कर लेने से राज्य के किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं होगी। कारण यह है कि अक्सर ऐसा होता है कि किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए हर योजना का अलग-अलग रजिस्ट्रेशन उनकी निर्धारित वेबसाइट्स पर करना पड़ता है। इसकी वजह से किसानों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और वह कई बार कंफ्यूज भी हो जाते हैं। एकीकृत किसान पोर्टल इस समस्या को दूर कर देगा।
एकीकृत किसान पोर्टल उद्देश्य (Ekikrit Kisan Portal CG Objective)
एकीकृत किसान पोर्टल का उद्देश्य यह है कि छत्तीसगढ़ के किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन करने हेतु परेशानियां ना उठानी पड़े। उन्हें सिर्फ एक ही पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा देने का उद्देश्य है।
एकीकृत किसान पोर्टल Statistics
कुल ग्राम | 20898 |
किसान | 1934 |
कुल RAEO | 3301 |
कुल समिति | 2008 |
एकीकृत किसान पोर्टल विशेषताएं (Ekikrit Kisan Portal CG Features)
एकीकृत किसान पोर्टल 2021 से जुड़े लाभ और विशेषताएं इस प्रकार है:
- एकीकृत किसान पोर्टल के अंतर्गत राज्य के किसानों को अब विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- इस पोर्टल के माध्यम से छत्तीसगढ़ के किसानों को सिर्फ एक ही बार रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा जिससे वह सभी योजनाओं का लाभ सिर्फ इस एक रजिस्ट्रेशन करने से उठा सकते हैं।
- एकीकृत किसान पोर्टल के आरंभ से किसानों को अब रजिस्ट्रेशन से जुड़ी कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- इस पोर्टल की एक खास विशेषता यह भी है कि राज्य के सभी किसानों का एक डेटाबेस तैयार हो जाएगा जिससे सरकार को अपने राज्य के किसानों से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
- पोर्टल के माध्यम से जो डेटाबेस तैयार होगा वह सरकार के अंतर्गत होगा जिससे सरकार यह भी पता लगा पाएगी कि सभी किसान विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ ठीक से उठा पा रहे हैं या नहीं।
- एकीकृत किसान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसानों को RAEO के माध्यम से भरना होगा।
एकीकृत किसान पोर्टल रजिस्ट्रेशन पात्रता (Ekikrit Kisan Portal CG Eligibility)
- एकीकृत किसान पोर्टल में रजिस्ट्रेशन का लाभ छत्तीसगढ़ के मूल निवासी किसानों को ही मिलेगा।
- इस पोर्टल का लाभ लेने के लिए किसान को अपनी भूमि पर मालिकाना अधिकार होना चाहिए।
- उन किसानों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है जिन की फसल में कोई परिवर्तन नहीं आया हो।
एकीकृत किसान पोर्टल दस्तावेज (Ekikrit Kisan Portal CG Documents)
- मूलनिवासी होने का प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- किसानों की आय से जुड़ी जानकारी का प्रमाण पत्र
- किसानों की आयु का प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
एकीकृत किसान पोर्टल ऑफिशल लिंक (Ekikrit Kisan Portal Official Link)
एकीकृत किसान पोर्टल का लाभ उठाने के लिए किसानों को इस पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसानों को संबंधित फॉर्म डाउनलोड भी करना होगा। इन सब चीजों के लिए जिस ऑफिशल वेबसाइट का आप इस्तेमाल करेंगे वह है https://kisan.cg.nic.in.
एकीकृत किसान पोर्टल लॉगइन प्रक्रिया (Ekikrit Kisan Portal Login Process)
- सबसे पहले आप इस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको लॉगइन का ऑप्शन दिखाई देगा। लॉगइन के ऑप्शन पर आप क्लिक कर ले और अपनी यूजर आईडी पासवर्ड डाल दे।
- यूजर आईडी और पासवर्ड डालने के बाद आप कैप्चा को सही से भर दे।
- इसके पश्चात लॉगइन के टैब पर क्लिक कर दें।
- जैसे ही आप लोग इनके टैब पर क्लिक करेंगे आप सपोर्ट पोर्टल पर लॉगइन हो जाएंगे।
एकीकृत किसान पोर्टल आवेदन प्रक्रिया (Ekikrit Kisan Portal CG Application Process)
एकीकृत किसान पोर्टल पर आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
- इसके लिए सर्वप्रथम आपको आवेदन का फॉर्म डाउनलोड करना होगा। फॉर्म डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाएं।
- इसके पश्चात एक होम पेज खुलेगा जिस पर आपको आवेदन फॉर्म के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप आवेदन फॉर्म पर क्लिक करेंगे आपके समक्ष एक फॉर्म खुल जाएगा जो पीडीएफ फॉर्मेट पर होगा।
- इस फॉर्म के लिंक पर क्लिक करके आप इस फॉर्म को डाउनलोड कर ले।
- फॉर्म डाउनलोड होने के बाद इस फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल ले।
- अब आपको इस फॉर्म को पूरी तरह भरना होगा। फॉर्म भरने के लिए आपको इन जानकारियों को भरना होगा:
- किसान का नाम
- किसान के पिता का नाम
- मोबाइल नंबर
- संबंध
- वर्ग
- विशेष जनजाति
- विकासखंड
- निवास ग्राम का नाम
- पता
- जिला
- ग्राम का नाम
- पटवारी हल्का नंबर
- ऋण पुस्तिका क्रमांक
- कुल भारत रकबा
- बैंक खाते का विवरण और अन्य जानकारी जो फॉर्म में पूछी गई है।
- सभी जानकारियां भर देने के बाद जरूरी दस्तावेजों को अटैच कर लें।
- अब इस आवेदन फॉर्म को RAEO के पास जमा कर दें।
- समय पर RAEO से अपडेट्स प्राप्त करते रहें।
- RAEO से जुड़ी समिति तक आपके फॉर्म को पहुंचा दिया जाएगा।
- समिति अब आपके आवेदन फॉर्म को जांच करके आप के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को अंजाम देगी।
- जब आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा तब आपके मोबाइल फोन पर आपको एसएमएस के जरिए सूचना दे दी जाएगी।
एकीकृत किसान पोर्टल रिपोर्ट देखें (Ekikrit Kisan Portal Report)
रिपोर्ट देखने के लिए आपको इन बातों का ध्यान रखना होगा:
- सबसे पहले आप एकीकृत किसान पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
- जब आपके सामने होम पेज खुलेगा तो इस होम पेज पर आप रिपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- अब आप ‘RAEO एवं समिति की जानकारी’ के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपके समक्ष एक नया पेज खुलेगा जिस पर आप अपने जिले, तहसील, पंचायत एवं ग्राम चयन कर लें।
- सारी जानकारी भर लेने के बाद आप ‘देखें’ ऑप्शन पर क्लिक कर दें। देखें पर क्लिक करने से आपको रिपोर्ट से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
होमपेज | यहाँ क्लिक करें |
अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
FAQ
Ans : हां।
Ans : छत्तीसगढ़ के किसान।
Ans : हां।
Ans : एकीकृत किसान पोर्टल का फॉर्म आप इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
Ans : https://kisan.cg.nic.in.
अन्य पढ़ें –