नई बीपीएल सूची 2021 में नाम कैसे देखें, लिस्ट, पात्रता, ऑनलाइन आवेदन, लोन, दस्तावेज, अधिकारिक वेबसाइट, टोल फ्री नंबर (New BPL List Download in Hindi) (List, Eligibility, Documents, Official Links, Toll Free Number, Loan, Online Application)
हर 10 साल में भारत में जनगणना की जाती है। जनगणना करते समय भारतीय नागरिकों की हर जानकारी को एकत्र किया जाता है। जनगणना करने के पश्चात सरकार एपीएल और बीपीएल सूची जारी करती है। वे लोग जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं! उनका नाम बीपीएल सूची में दर्ज किया जाता है। सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले बीपीएल सूची को हर साल संशोधित किया जाता है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको समझ आ जाएगा कि नई बीपीएल सूची 2021 में नाम कैसे देखें ? साथ ही साथ आपको बीपीएल सूची से संबंधित हर एक जानकारी यहां मिल जाएगी।

Table of Contents
नई बीपीएल सूची 2021
नाम | बीपीएल सूची कार्ड |
उद्देश्य | गरीबी रेखा के आंकड़े को मांपना |
लाभ | गरीबों को आर्थिक व सुविधा प्रदान करना |
जारी की गई | केंद्रीय सरकार द्वारा |
लिस्ट चेक का तरीका | ऑनलाइन मोड |
साल | 2021 |
आधिकारिक वेबसाइट | mnregaweb2.nic.in |
टोल फ्री नंबर | राज्यों के आधार पर अलग–अलग हो सकता है |
बीपीएल सूची क्या है
बीपीएल सूची वह सूची है, जो सरकार द्वारा हर 10 साल में किए जाने वाले जनगणना के बाद तैयार किया जाता है। बीपीएल कार्ड सूची में उन लोगों का नाम दर्ज किया जाता है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन जीते हैं। इस सूची के तहत विशेष रूप से गरीब वर्ग के लोगों के आंकड़ों का पता लगाया जाता है। इस सूची को जारी करने के बाद गरीब लोगों को बीपीएल कार्ड दिया जाता है जिसका उपयोग करके गरीब जन भोजन व खाद की प्राप्ति बहुत ही अल्प मूल्य पर कर सकते हैं। साल 2011 में की गई जनगणना के अनुसार सरकार नई बीपीएल कार्ड सूची जारी कर रही है। इस सूची में सरकार लोगों को उनकी आर्थिक स्थिति के अनुसार ही शामिल करेगी। जैसा कि हमने आपको बताया कि इस सूची के अंतर्गत सम्मिलित होने वाले लोगों को सरकार की तरफ से आरक्षण भी दिया जाएगा। इस कार्ड को प्राप्त करने के बाद लोग प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी दूसरी योजना का लाभ आसानी से उठा पाएंगे।
बीपीएल सूची का उद्देश्य
हर 10 साल में जारी किए जाने वाले बीपीएल सूची को गरीबों की संख्या की गणना करने हेतु तैयार किया जाता है। इस BPL लिस्ट के माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित करती है कि गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोग सरकार द्वारा जारी की जाने वाली योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं या नहीं! उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में उनकी जानकारी मिल रही है या नहीं इन सब बातों का पता लगाने के उद्देश्य से भी इस सूची को जारी किया जा रहा है।
बीपीएल सूची के लाभ
बीपीएल सूची के अंतर्गत जिन लोगों के नामों को सम्मिलित किया जाएगा उन्हें यह सभी लाभ प्राप्त होंगे –
- इस सूची में जिन लोगों का नाम शामिल रहेगा उन्हें सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि वह कम रेट पर राशन की दुकानों से राशन प्राप्त कर पाएंगे साथ ही अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति भी कर पाएंगे।
- बीपीएल सूची के अंतर्गत आने वाले गरीब लोगों को राशन के अलावा भी अन्य तरह के लाभ प्राप्त होंगे योजनाओं का लाभ तो नहीं मिलेगा ही साथ ही साथ उनके बच्चों के लिए छात्रवृत्ति की भी सुविधा दी जाएगी।
- बीपीएल सूची के अंतर्गत आने वाले लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे।
- सरकार ने इस बात की पुष्टि की है कि जिन लोगों का नाम बीपीएल सूची में आएगा उन्हें सभी सरकारी सुविधा प्रदान की जाएगी। इतना ही नहीं इसके लिए सरकार उन्हें आर्थिक सहायता भी देगी।
- इस सूची के अंतर्गत सम्मिलित लोगों को स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा एवं अन्य चीजों की सुविधा दी जाएगी।
- बीपीएल सूची द्वारा प्रदान किए जाने वाले लाभ को प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले सूची में अपना नाम जांचना होगा और उसके बाद ही आप लाभ प्राप्त करने के योग्य बन पाएंगे।
बीपीएल सूची ऑनलाइन देखने के फायदे
जैसा की आप सभी को पता होगा कि पहले जनगणना करने के बाद बीपीएल सूची ऑफलाइन तरीके से तैयार की जाती थी, जिसमें अपना नाम देखने के लिए लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता था और उनका काफी समय भी बर्बाद होता था. इसलिए अब इस सूची को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया था, ताकि लोग आसानी से अपना नाम इस सूची में चेक कर सके। डिजिटल इंडिया की ओर एक और कदम बढ़ाने के लिए बीपीएल सूची को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है।
नई बीपीएल सूची में नाम देखें
ऑनलाइन वेबसाइट के आधार पर नाम चेक करें –
अगर आप ऑनलाइन माध्यम से बीपीएल सूची में अपना नाम जानना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा –
- बीपीएल सूची लिस्ट में अपना नाम जांचने के लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप इस वेबसाइट पर जाएंगे वहां आपको कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे। इन ऑप्शन में आपको कुछ जानकारी जैसे राज्य, जिले, तहसील, ग्राम पंचायत का नाम सुना होगा।
- जैसे ही आप ऊपर बताए गए जानकारियों को भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपके सामने बीपीएल सूची दिखाई देने लगेगा।
- बीपीएल सूची में अपना नाम आसानी से देख पाएंगे। साथ ही साथ आप नाम देखने के बाद आप दूसरे लाभ भी प्राप्त कर पाए हैं।
मोबाइल एप्प के द्वारा सूची में नाम चेक करें –
अगर आपको अपने मोबाइल के ब्राउज़र से बीपीएल सूची में नाम देखने में परेशानी हो रही है तो आप मोबाइल एप्लीकेशन के द्वारा भी इस सूची में अपना नाम देख सकते हैं इसके लिए आपको निम्न प्रक्रिया अपनाएं –
- मोबाइल एप्लीकेशन के द्वारा बीपीएल सूची में नाम चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आपको बीपीएल राशन कार्ड लिस्ट एप्लीकेशन को डाउनलोड करके अपने मोबाइल फ़ोन में इंस्टॉल करना होगा।
- आप दिए गए लिंक पर जाकर इस ऐप को सीधे अपने फ़ोन में इंस्टॉल कर सकते हैं।
- एप्लीकेशन डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लेने के बाद आप इसे ओपन कीजिए। जब आप इसे ओपन करेंगे। तब आपको स्क्रीन पर लिस्ट चेक करने की लिंक दिखाई देगी। आप उस लिंक पर क्लिक कीजिए।
- अब आपके सामने कुछ ऑप्शन आ जाएंगे जिसमें आपको राज्य का नाम, जिले का नाम, ग्राम पंचायत का नाम आदि चुनना है।
- स्क्रीन पर पूछे गए सभी जानकारियों को भरने के बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक कर दीजिए। जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे वैसे बीपीएल सूची की पूरी जानकारी सामने दिखाई देगी।
नरेगा योजना के आधार पर BPL सूची में नाम चेक करें –
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीपीएल सूची के अंतर्गत जिन लोगों का नाम आएगा वह नरेगा योजना में दिए जाने वाले लाभ को प्राप्त कर पाएंगे. अगर आप नरेगा योजना में शामिल है तो आप इस तरह से बीपीएल सूची में अपना नाम देख सकते हैं –
- सबसे पहले आप उस अधिकारिक वेबसाइट पर जाइये जिसे मनरेगा योजना के तहत शुरू किया गया है।
- जैसे ही आप वेबसाइट पर जाएंगे वहा आप से संबंधित कुछ जरूरी जानकारी पूछी जाएगी आप उन जानकारी को भर दीजिए।
- सभी जानकारी भरने के बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक कर दीजिए सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने बीपीएल सूची के लिस्ट दिखाई देने लगेगी अब आप उसमें अपना नाम देख सकते हैं।
राज्य के आधार पर BPL सूची डाउनलोड करें –
आपको अगर राज्य के आधार पर बीपीएल सूची को डाउनलोड करके उसमें अपना नाम देखना है तो आप नीचे दिए गए अपने राज्य के लिंक पर जाकर सूची को डाउनलोड करके देख सकते हैं –
मध्यप्रदेश | क्लिक करें |
झारखंड | क्लिक करें |
पांडिचेरी | क्लिक करें |
राजस्थान | क्लिक करें |
महाराष्ट्र | क्लिक करें |
उड़ीसा | क्लिक करें |
तमिलनाडु | क्लिक करें |
गुजरात | क्लिक करें |
आँध्रप्रदेश | क्लिक करें |
छत्तीसगढ़ | क्लिक करें |
कर्नाटक | क्लिक करें |
मणिपुर | क्लिक करें |
गोवा | क्लिक करें |
त्रिपुरा | क्लिक करें |
उत्तरप्रदेश | क्लिक करें |
अरुणाचल प्रदेश | क्लिक करें |
हरियाणा | क्लिक करें |
केरला | क्लिक करें |
मेघालय | क्लिक करें |
पंजाब | क्लिक करें |
जम्मू कश्मीर | क्लिक करें |
हिमाचल प्रदेश | क्लिक करें |
मिजोरम | क्लिक करें |
उत्तराखंड | क्लिक करें |
पश्चिम बंगाल | क्लिक करें |
बिहार | क्लिक करें |
असम | क्लिक करें |
नागालैंड | क्लिक करें |
सिक्किम | क्लिक करें |
तेलंगाना | क्लिक करें |
दादर एवं नगर हवेली | क्लिक करें |
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह | क्लिक करें |
दमन एवं दीव | क्लिक करें |
लक्षदीप | क्लिक करें |
दिल्ली | क्लिक करें |
चंडीगढ़ | क्लिक करें |
FAQ
Q : बीपीएल सूची क्या है?
Ans : बीपीएल सूची सरकार द्वारा जारी की गई सूची है जिसमें गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों का नाम दर्ज किया गया है।
Q : बीपीएल सूची का उद्देश्य क्या है?
Ans : बीपीएल सूची का उद्देश्य गरीब लोगों को सहायता प्रदान करना है।
Q : बीपीएल सूची में अपना नाम कैसे देखें?
Ans : ऑनलाइन वेबसाइट या मोबाइल एप्प के जरिये
Q : बीपीएल सूची को कैसे देखा जा सकता है?
Ans : बीपीएल सूची में नाम जांच करने के लिए आप ऑनलाइन वह मोबाइल ऐप किसी भी तरीके को यूज कर सकते हैं।
Q : बीपीएल सूची का आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
Ans : बीपीएल सूची के अधिकारिक वेबसाइट https://mnregaweb2.nic है।
Q : बीपीएल सूची का आधिकारिक वेबसाइट क्या है? Ans : बीपीएल सूची के अधिकारिक वेबसाइट https://mnregaweb2.nic है।
अन्य पढ़ें –