Join WhatsApp!

राजस्थान सजग ग्राम योजना 2022 हेल्पलाइन नम्बर

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

सजग ग्राम योजना राजस्थान 2022(लाभ, पात्रताा, उद्देश्य, कंप्लेंट नंबर, हेल्पलाइन नंबर, व्हाट्सएप नंबर, लक्ष) Sajag Gram Yojana Rajasthan (eligibility, helpline number, WhatsApp number, complaint number, object, benefits, features)

भ्रष्टाचार विकास की ओर बढ़ते समाज के लिए किसी अभिशाप से कम नहीं। यह सिर्फ भ्रष्टाचार करने वाले को ही नहीं बल्कि पूरे समाज को धीरे-धीरे खोखला बना देता है। भ्रष्टाचार किसी दूसरे योग्य इंसान या संस्थान को भी आगे बढ़ने से वंचित रखता है। भ्रष्टाचार की समस्या पूरे विश्व में है जिसमें भारत में भी इसकी समस्या काफी देखने को मिलती है। भारत सरकार कई बार ऐसे निर्णय लेती है जिससे भ्रष्टाचार को रोका जा सके। भारत सरकार फिर चाहे वह केंद्रीय सरकार हो या राज्य सरकारें, ऐसी कई योजनाओं का गठन करती है जिसके तहत भ्रष्टाचार जैसे मामलों पर कड़ी नजर रखी जा सके और उसमें सुधार लाई जा सके। ऐसी ही एक ही योजना का गठन राजस्थान सरकार ने किया है। राजस्थान सरकार ‘सजग ग्राम योजना’ के माध्यम से राजस्थान में भ्रष्टाचार मुक्त गतिविधियों को बढ़ावा देने की शुरुआत की है। 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption bureau) सजग ग्राम योजना का शुभारंभ किया है। यह योजना राजस्थान में रहने वाले गांव के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त रहने और अपने अधिकारों को सही तरीके से पहचानने में मदद करेगी। यह आर्टिकल आपको सजग ग्राम योजना से जुड़ी सभी जानकारी देगा। 

सजग ग्राम योजना राजस्थान 2022

योजना का नामसजग ग्राम योजना
किसके द्वाराराजस्थान एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) (Anti Corruption bureau)
सरकारराजस्थान सरकार
योजना से मददगांव के लोगों को
कब आरंभ हुआदिसंबर, 2021

सजग ग्राम योजना क्या है?

सचिव ग्राम योजना राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा आरंभ की गई एक ऐसी योजना है जिसके तहत राजस्थान में रहने वाले गांव के लोगों को भ्रष्टाचार से मुक्त रहने के लिए सजग किया जाएगा। यह योजना राजस्थान में रहने वाले गांव के लोगों को भ्रष्टाचार को किसी भी रूप में ना अपना ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह योजना लोगों को सही और कानूनी तरीके से अपने काम को अंजाम देने के लिए प्रोत्साहित करेगी। 

सजग ग्राम योजना उद्देश्य-

सजग ग्राम योजना का उद्देश्य राजस्थान में रहने वाले गांव के लोगों को भ्रष्टाचार से मुक्त रखना है। इस योजना का उद्देश्य उन लोगों को सही तरीके से अपने काम को अंजाम देने की ओर प्रेरित करना है तथा किसी भी तरीके के भ्रष्टाचार से खुद को दूर रखना है।

सजग ग्राम योजना पात्रता- 

सजग ग्राम योजना का पात्र राजस्थान में रहने वाले गांव के लोग हैं। यह योजना केवल राजस्थान के मूल निवासियों के लिए ही है। 

सजग ग्राम योजना राजस्थान विशेषताएं-

इसकी शुभ घोषणा दिसंबर 2021 को हुई। यह है सजग ग्राम योजना से जुड़ी अहम बातें:

  • सजग ग्राम योजना राजस्थान एसीबी द्वारा आरंभ की गई है। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने लगभग 51 गांव को गोद लिया है जिसके अंतर्गत इन गांव में रहने वाले सभी लोगों को भ्रष्टाचार से मुक्त रहने को सजग किया जाएगा। 
  • योजना के अंतर्गत राजस्थान एसीबी के अधिकारी समय-समय पर गांव जाकर लोगों को भ्रष्टाचार से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। 
  • योजना के तहत गांव के लोगों को अपने सभी जायज कार्यों को बिना रिश्वत लिए करने हेतु सजग किया जाएगा। 
  • योजना के अंतर्गत कोई भी अधिकारी यदि किसी भी गांव के लोगों से उनके जायज काम के लिए रिश्वत लेंगे तो इसकी कड़ी निंदा करते हुए इस पर एक्शन लिया जाएगा। 
  • ऐसे गांव जो काफी पिछड़े हैं, उन गांव में एसीबी के अधिकारी लोगों को इस बात के लिए सजग करेंगे कि यदि उनसे कोई भी अधिकारी या व्यक्ति उनके कार्य को करने हेतु रिश्वत मांगे तो उनकी शिकायत जरूर की जानी चाहिए। ताकि इस पर कड़ा एक्शन लिया जा सके। 
  • एसीबी के अधिकारी सरकारी दफ्तरों और इलेक्टेड रिप्रेजेंटेटिव्स के बीच में एक ऐसा कोआर्डिनेशन बनाएंगे जिससे लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। 
  • यह योजना लोगों को प्रशासन से जोड़ने का काम करेगी जिसकी मदद से योजनाओं की गतिविधियों को अच्छी तरह अंजाम दिया जाएगा, लोगों की मुसीबतों और परेशानियों और भी अच्छी तरह से समझा जा सकेगा और उन्हें ठीक किया जाएगा। 
  • योजना के तहत राजस्थान एसीबी ने अब तक भ्रष्टाचारी कर्मचारियों और अधिकारियों को रंगे हाथों पकडने हेतु 430 जाल बना लिए हैं। यह किसी भी अन्य साल के मुकाबले अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। 
  • यह योजना राजस्थान के उन सभी गांव को भ्रष्टाचार से मुक्त करने की आशा रखती है और लोगों को उनके अधिकारों को सही तरीके से इस्तेमाल करने की और सजग करेगी। 

राजस्थान एसीबी सजग ग्राम योजना हेल्पलाइन/व्हाट्सएप नंबर

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने लोगों की मदद के लिए अपनी एक हेल्पलाइन नंबर जारी की है। लोगों को भ्रष्टाचार करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कंप्लेंट करने का प्लेटफार्म देगी। डिपार्टमेंट ने जो हेल्पलाइन नंबर जारी किया है वह है: 1064 और राजस्थान एसीबी ने व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है जिसकी मदद से लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ कंप्लेंट कर सकेंगे। व्हाट्सएप नंबर कुछ इस प्रकार है: 9413502834

इन नंबरों पर लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ कंप्लेंट रजिस्टर करवा सकते हैं। 

FAQs: 

Q. सजग ग्राम योजना कब आरंभ हुई?

Ans: दिसंबर 2021।

Q. क्या सजा ग्राम योजना केवल राजस्थान के मूल निवासियों के लिए है?

Ans: हां।

Q. राजस्थान एसीबी ने अब तक कितने भ्रष्टाचारियों को रंगे हाथों अरेस्ट किया है?

Ans: 430 ट्रैप्स।

Q. क्या राजस्थान एसीबी ने भ्रष्टाचार के प्रति कंप्लेंट करने हेतु कोई हेल्पलाइन नंबर जारी की है?

Ans: हां। 1064 है वह हेल्पलाइन नंबर।

Q. क्या राजस्थान एसीबी ने कंप्लेंट रजिस्टर करने हेतु व्हाट्सएप नंबर भी दिया है?

Ans: हां। 9413502834 कंप्लेंट रजिस्टर करने के लिए राजस्थान एसीबी द्वारा दिया गया व्हाट्सएप नंबर है।

अन्य पढ़े –

Rate this post
Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment

यह 5 Penny Stock चुपचाप खरीद लो मिलेगा तगड़ा रिटर्न ये 5 तगड़े IPO देंगे तगड़ी कमाई का मौका 101 गुना सब्सक्राइब हुआ यह तगड़ा IPO 2 साल में पैसा डबल कर सकते है ये 3 मिड कैप शेयर इस कंपनी ने किया स्पेशल डिविडेंड देने का ऐलान
%d bloggers like this: